सादुलपुर | सिद्धमुख के राउमावि में जिला स्तरीय अंडर-17 व 19 योग प्रतियोगिता का उद्‌घाटन हुआ। संस्था प्रधान अंतरसिंह महला की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश जांगिड़ तथा विशिष्ट अतिथि करतार सिंह टांडी, हनुमान प्रसाद प्रजापत, राकेश ज्याणी, राकेश ढाका, बाबूलाल राजपुरोहित, रामकुमार सिहाग, खिन्नूराम किरोड़ीवाल, हरिकृष्ण शर्मा, मुंशीराम देवर्थ थे। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न योग कलाओं का प्रदर्शन किया।