नागौर | गोगनाड़ा गांव में नशा मुक्त समाज जागरण मंच के तहत नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम हुआ। मंच के विभाग संयोजक और मुख्य वक्ता भवानी सिंह सिगड़ ने युवाओं से कहा कि नशा सुनियोजित तरीके से युवा पीढ़ी को भीतर से कमजोर कर रहा है और समाज को नुकसान पहुंचा रहा है। अंत में प्रधानाचार्य मनमोहन चौधरी ने सहयोगियों के प्रति आभार जताया।