अरावली के संरक्षण और विकास में संतुलन बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी रविवार को डूंगरपुर पहुंची। हाउसिंग बोर्ड के अंबेडकर भवन में हितधारकों के साथ संवाद कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में वन, जलागम क्षेत्रों के संरक्षण, खनिज गतिविधियों और स्थानीय लोगों की आजीविका जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। कमेटी ने पर्यावरण संरक्षण की चुनौतियों और विकास की संभावनाओं पर भी बात की। हितधारकों के सुझावों से स्थानीय जरूरतों को समझने पर जोर दिया गया। कमेटी में इंडियन काउंसिल ऑफ फॉरेस्ट्री रिसर्च एंड एजुकेशन देहरादून की महानिदेशक कंचन देवी, उप वन महानिरीक्षक अमित आनंद, पूर्व महानिदेशक फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया डॉ. सुभाष आशुतोष, पूर्व संयुक्त सचिव बृजमोहन सिंह राठौर, सेवानिवृत्त निदेशक डॉ. राजेंद्र कुमार शर्मा और प्रो. जगदीश कृष्णास्वामी जैसे सदस्य शामिल हैं। इस कार्यक्रम में जिला कलेक्टर देशलदान, एसपी मनीष कुमार, एडीएम प्रकाशचंद्र रेगर, एसडीएम सोनू कुमार गुर्जर और एएसपी खींवसिंह समेत कई विभागों के अधिकारी और हितधारक मौजूद रहे।