डूंगरपुर नगरपरिषद के नवनिर्वाचित सभापति सुशीला गुप्ता और उपसभापति अनिल पटेल के पदभार ग्रहण पर गुरुवार शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। इसमे गोकुल शर्मा के भजनों ने समां बांध दिया। गेपसागर की पाल पर रंगारंग आतिशबाजी ने लोगों को खूब रोमांचित किया। इसके बाद लोग भजनों पर जमकर नाचे। शहर के गेपसागर की पाल पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभापति, उपसभापति, स्वच्छता के ब्रांड एम्बेसडर समेत कई पार्षद मौजूद रहे। कई संतों ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर आशीर्वाद दिया। विकास के काम में नहीं रहेगी कोई कमी भजन गायक गोकुल शर्मा के मंच पर आते ही सांवरिया सेठ के जयकारे गूंजने लगे। इसके बाद मेरी गाड़ी मेरा बंगला, मेरा पैसा सब कुछ तेरो सरकार मेरा तो कुछ नहीं..., थारे भरोसे हो मैं सांवरा... जैसे भजनों से समां बांध दिया। भजनों पर पूर्व सभापति ओर स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर केके गुप्ता समेत लोग जमकर नाचे। देर रात तक लोग भजनो पर नाचते ओर उत्साहित नजर आए। गुप्ता ने कहा कि शहर में नई सरकार बनने के साथ ही विकास के काम में कोई कमी नहीं रहेगी।