डूंगरपुर के रामसागडा थाना क्षेत्र में एक महिला से रेप और चांदी की चेन लूटने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। रामसागडा थाने के सीआई कैलाश पंचारिया ने बताया कि 25 सितंबर को पीड़िता ने अपने पति के साथ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 24 सितंबर को वह जंगल में बकरियां चराने गई थी। शाम करीब 5 बजे एक व्यक्ति ने उसके साथ रेप किया और गले से चांदी की चेन छीनकर भाग गया। पीड़िता के चिल्लाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे, पर आरोपी जंगल में भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर विशेष टीम बनाई। टीम ने हिम्मतनगर में 50 निर्माणाधीन बिल्डिंगों की तलाशी के बाद आरोपी को पकड़ा। उसके पास से लूटी गई चांदी की चेन भी बरामद हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।