होली टिब्बा स्थित वाल्मीकि बस्ती में नवयुवक दुर्गा भगत मंडल की ओर से शारदीय नवरात्र पर दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सुशील सरावगी ने बताया कि 11 अक्टूबर को सुबह शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद पूजा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा विराजमान की जाएगी। नवरात्र के दौरान प्रतिदिन सुबह-शाम महाआरती होगी। वहीं रात को स्थानीय सहित बाहर से आने वाले कलाकार भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। विजयादशमी पर मां दुर्गा की प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी।