सादुलपुर | यमुना जल समझौते के तहत प्रस्तावित हांसियावास डैम निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में तांबाखेड़ी गांव में किसानों का धरना गुरुवार को 37वें दिन भी जारी रहा। कोर सिंह, पीरदान, संदीप, हरपाल, प्रताप सिंह, दलीप राठौड़, विनोद पूनिया और बलराज सिंह भूख हड़ताल पर बैठे। किसानों ने कहा कि उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा और आंदोलन को मांग पूरी होने तक जारी रखा जाएगा। संघर्ष समिति के महेंद्र सिंह सहारण ने बताया कि शुक्रवार से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। किसानों का दिन-रात धरना जारी रहेगा तथा आगामी दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। समिति ने प्रशासन से किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर समाधान निकालने की मांग की है।