नगर निकायों में उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया मंगलवार को होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए 22 सितंबर को निर्वाचन प्रक्रिया होगी। इस दिन सुबह 10 बजे बैठक प्रारंभ होगी। 11 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। 11:30 बजे से नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा होगी। अपराह्न 2 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। आवश्यक होने पर अपराह्न 2:30 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी।