जिला प्रशासन ने निकाय चुनाव-2026 में चुनाव ड्यूटी से अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर संदेश नायक अब तक 450 कर्मचारियों को 17 सीसीए नोटिस जारी किए गए हैं। कर्मचारियों से अनुपस्थित रहने का स्पष्टीकरण मांगा गया है। नोटिस के अनुसार लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 26 के तहत संबंधित कर्मचारियों की मानव संसाधन पोर्टल पर पीओ 1, पीओ-2 और पीओ-3 के रूप में नियुक्ति की गई थी। उन्हें 10 सितंबर 2026 को शाम 4 बजे राजकीय महिला निवेदन कॉमर्स कॉलेज, जयपुर में चुनाव प्रशिक्षण के लिए उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद उपस्थित नहीं हुए। नियुक्ति सूचना मिलने के बाद भी गैरहाजिरी जवाब संतोषजनक नहीं तो होगी कार्रवाई एडीएम प्रथम राजीव द्विवेदी का कहना है कि नोटिस में संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित अवधि में अपने सक्षम अधिकारी के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर लिखित जवाब प्रस्तुत करें। जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई भी शुरू की जा सकती है। ये कार्रवाई हो सकती है 2019 में 7 और 2023 में 6 निलंबित