ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में पहले वनडे में इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही इंग्लैंड की टीम 33.4 ओवर में 131 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 23.3 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। कप्तान मिचेल मार्श ने 50 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के महली बियर्डमैन ने डेब्यू वनडे में 7.4 ओवर में 24 रन देकर 6 विकेट लिए। वे वनडे डेब्यू में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। दुनिया में वनडे डेब्यू पर यह चौथा बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। बियर्डमैन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। स्पेंसर जॉनसन ने भी 42 रन देकर 3 विकेट लिए। मार्श की 30 गेंदों पर फिफ्टी 132 रन का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान मिचेल मार्श ने 30 गेंदों पर 50 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। ट्रेविस हेड पहले ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद मार्श ने कूपर कॉनोली के साथ दूसरे विकेट के लिए 61 रन जोड़े। कॉनोली ने 30 गेंदों पर 27 रन बनाए। मार्श 50 रन बनाकर जेमी ओवरटन की गेंद पर आउट हुए। जोश इंग्लिस 42 गेंदों पर 23 और मैट रेनशॉ 38 गेंदों पर 26 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बेन डकेट 9 रन बनाकर आउट हुए। टॉम बैंटन ने 25 रन बनाए, लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम ने लगातार विकेट गंवाए। कप्तान हैरी ब्रूक 1, जॉर्डन कॉक्स 2 और सैम करन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। जो रूट 17 और लियाम डॉसन शून्य पर आउट हुए। विल जैक्स ने 47 गेंदों पर 25 रन बनाए। जेमी ओवरटन 4 रन बनाकर आउट हुए। आखिर में जोफ्रा आर्चर ने 16 गेंदों पर 11 रन बनाए। बियर्डमैन ने ब्रूक, रूट समेत 6 बल्लेबाजों को आउट किया महली बियर्डमैन ने इंग्लैंड के मध्यक्रम को टिकने का मौका नहीं दिया। उन्होंने कप्तान हैरी ब्रूक को 1 रन पर आउट कर अपना पहला वनडे विकेट लिया। इसके बाद जो रूट, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन और लियम डॉसन को भी पवेलियन भेजा। बियर्डमैन ने 7.4 ओवर में 24 रन देकर 6 विकेट लिए। उन्होंने अपने स्पेल में एक ओवर मेडन भी डाला। वनडे डेब्यू पर 6 विकेट लेने वाले वे ऑस्ट्रेलिया के दूसरे गेंदबाज बने। ------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… कमिंस बोले- ख्वाजा के सैंडपेपर वाले दावे बकवास ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने उस्मान ख्वाजा के सैंडपेपर वाले दावों को गलत बताया है। ख्वाजा ने अपनी किताब 'सब्र' यह कहा है कि 2018 केपटाउन टेस्ट में बॉल टेंपरिंग की जानकारी पूरी टीम को थी। इस पर कमिंस ने कहा- ‘यह बिल्कुल बकवास है।’ पूरी खबर
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया:डेब्यू वनडे में बियर्डमैन ने 6 विकेट लिए; कप्तान मिचेल मार्श की फिफ्टी
ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में पहले वनडे में इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही इंग्लैंड की टीम 33.4 ओवर में 131 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंभारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट: क्या क्राइस्टचर्च में इतिहास बदलेगा? गुरनूर बरार कर सकते हैं डेब्यू
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट आज रात 3:30 बजे क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में शुरू होगा। टीम इंडिया पहली...
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: सुपर लीग की जंग, आज आखिरी ग्रुप राउंड में इन 8 टीमों पर टिकीं नजरें
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के ग्रुप स्टेज का आज आखिरी दिन है। मुंबई, विदर्भ और बड़ौदा पहले ही सुपर लीग मे...
राइजिंग स्टार्स एशिया कप: आज सेमीफाइनल में भारत-A और श्रीलंका-A की टक्कर, वैभव सूर्यवंशी पर टिकीं निगाहें
राइजिंग स्टार्स एशिया कप के सेमीफाइनल में आज भारत-A का मुकाबला श्रीलंका-A से होगा। दोहा में होने वाले इस मुकाब...
कूच बिहार ट्रॉफी: वीरेंद्र सहवाग के बेटे वेदांत का जलवा, पंजाब के खिलाफ झटके 7 विकेट
कूच बिहार ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेलते हुए वीरेंद्र सहवाग के छोटे बेटे वेदांत सहवाग ने पंजाब के खिलाफ शानद...
2036 ओलिंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने प्रेजेंटेशन दिया:इंटरनेशनल ओलिंपिक कमिटी के सामने रोडमैप रखा; अहमदाबाद में 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स
भारत ने 2036 ओलिंपिक और पैरालिंपिक गेम्स की मेजबानी के लिए गुरुवार को इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) के फ्यूचर...
ऐतिहासिक दौरा: आयरलैंड की टीम पहली बार जाएगी पाकिस्तान, जनवरी 2027 में खेलेगी वनडे सीरीज
आयरलैंड की पुरुष क्रिकेट टीम जनवरी 2027 में पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी। लाहौर में दोनों टीमों के बीच तीन...