शिव लंगर समिति और लॉयंस क्लब उड़ान के तत्वावधान में रविवार को तीन दिवसीय निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर शुरू हुआ। समिति परिसर में आयोजित यह शिविर अगले दो दिन सुबह 7 से 10 बजे तक चलेगा। यहां नेत्र रोगियों को निशुल्क परामर्श के साथ आवश्यकतानुसार दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। कैम्प में लॉयंस क्लब उड़ान के रामचन्द मोदी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। समिति अध्यक्ष अमरनाथ अरोड़ा (शप्पू) ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।