कस्बे में जलझूलनी एकादशी पर मंगलवार को बाबा श्याम का मासिक मेला भरेगा। मेले को लेकर श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और दर्शन व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था संभालने के लिए अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया है। इस मौके पर कस्बे के पांच मंदिरों से भगवान की पांच पालकियां निकाली जाएंगी। पालकियों को नगर भ्रमण कराएंगे ।