जिले में मोबाइल वेटनरी यूनिट में फर्जी दस्तावेज के आधार पर नियुक्ति पाने का मामला सामने आया है। पशुपालन विभाग के निर्देश पर बागावास मोबाइल वेटनरी यूनिट में कार्यरत विशाल पुत्र थानाराम विश्नोई के खिलाफ जयपुर के अशोक नगर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। आरोप है कि उसने राजस्थान वेटरनरी परिषद के फर्जी रजिस्ट्रेशन के आधार पर मोबाइल वेटनरी यूनिट में नियुक्ति हासिल की थी। मामले में पशुपालन विभाग ने संबंधित कार्यकारी एजेंसी मैसर्स कम्युनिटी एक्शन थ्रू मोटिवेशन प्रोग्राम को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विभाग की ओर से मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए जाने के बाद एफआईआर दर्ज करवाई गई। अब पुलिस मामले की जांच करेगी।