कस्बे और आसपास के गांवों में किसान खरीफ फसलों की कटाई और फसल एकत्र करने में लगे हैं। जिनकी फसल कटकर इकट्ठी हो चुकी है, वे सोयाबीन निकालने के लिए थ्रेसर मशीन की बारी का इंतजार कर रहे हैं। मौसम में बदलाव के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान जीतू, रामेश्वर और अंकित के अनुसार थ्रेसर मशीन से सोयाबीन निकलवाने पर करीब 1200 रुपए तक खर्च आता है। मजदूरों से सोयाबीन निकलवाने की दर 500 से 600 रुपए बताई गई। सोयाबीन कटाई की मजदूरी करीब 1300 रुपए प्रति बीघा ली जा रही है। किसानों का कहना है कि फसल एक साथ तैयार होने से कई जगह मजदूरों की कमी है। ग्रामीणों के मुताबिक करीब 20 प्रतिशत किसानों ने कटाई और निकालने का काम पूरा कर लिया है। कुछ किसान अब रबी की तैयारी में खेतों की हकाई-जुताई शुरू कर चुके हैं।