309 निकायों के सभी वार्डों के पार्षद टिकट दावेदारों के आवेदनों को फाइनल करने के लिए गुरुवार को कांग्रेस वार रूम को लाँक कर दिया था। जिला प्रभारियों, प्रदेश विधानसभा प्रभारियों, पीसीसी वार रूम प्रभारियों के अलावा किसी की एंट्री नहीं थी। यह सख्ती टिकट और लिस्ट फाइनल करने के लिए की गई। जयपुर की लगभग सभी विधानसभा सीटों के वार्डों की टिकट सूची फाइनल है। लेकिन अंतिम सूची जारी करने में देरी होगी। पहले 28 अगस्त की रात्रि में आने की संभावना जताई थी, अब 30 अगस्त को जारी करने के संकेत दिए हैं। अब सूत्रों का कहना है की कांग्रेस के प्रत्याशियों का ऐलान 30 को होगा और 31 को नामांकन दाखिल करेंगे। प्रभारी रोहित बोहरा ने कहा कि कांग्रेस 30 अगस्त को निकाय चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। सवाल-चुनाव से पहले 800 करोड़ रुपए क्यों जारी किए रोहित बोहरा ने प्रेसवार्ता में कहा कि नगर निकायों के लिए केंद्र सरकार 800 करोड़ रुपए बहुत पहले स्वीकृत कर दिए थे। लेकिन भजनलाल सरकार ने इसे चुनाव से ठीक पहले जारी किया। यह प्रश्नीय है। राजनीतिक फायदे के लिए परिसीमन भी गलत ढंग से कराया गया। इससे पहले पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा और बोहरा ने जयपुर के कांग्रेस विधायकों, प्रभारियों के साथ टिकट और निकाय चुनाव तैयारी को लेकर बैठक की। पीसीसी चीफ गोविंदसिंह डोटासरा ने लगातार 8 घंटे 43 जिला और विधानसभा प्रभारियों से फीडबैक लिया। हर जिले की रायशुमारी करते गए और प्रभारियों की रिपोर्ट में आए नाम फाइनल होते गए। पीसीसी चीफ और टीम के पूरे दिन एक्शन में रहने से अधिकांश जिलों की चयन प्रक्रिया फाइनल हो सकी।