नगर निगम चुनाव में मतदान के लिए वोटर्स का रुझान कम विनोद मित्तल | जयपुर पिछले चार चुनावों में मतदाताओं ने शहरी सरकार चुनने में रुचि कम दिखाई। निगम चुनाव में हर बार वोटिंग प्रतिशत विधानसभा चुनावों से कम रहा है। लोकसभा चुनाव के मुकाबले केवल एक बार 2009 में नगर निगम चुनाव में वोटिंग प्रतिशत अधिक रहा था। हालांकि निगम चुनाव में वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है। पिछले चुनाव में कोरोना के कारण मतदान में मामूली गिरावट हुई थी। इस बार मतदाता उत्साहित है। विश्लेषक रिकार्ड मतदान की संभावना जता रहे। अब 2026; परिसीमन के बाद दो नगर निगम को फिर एक कर दिया गया। इस बार 150 वार्डों के लिए चुनाव होंगे। (नोट: डेटा लोकसभा सीट में आने वाली 8 विस क्षेत्रों का और विधानसभा चुनाव की वोटिंग % निगम क्षेत्र में आने वाली 10 विस सीटों का औसत प्रतिशत शामिल हैं। कई विस सीटों का पूरा क्षेत्र निगम में नहीं है।