चौथ का बरवाड़ा| पेंशनर समाज कस्बे स्थित पेंशनर भवन में सामाजिक सेवा के विभिन्न कार्यक्रम समय-समय पर कर रहा हैं। इसके तहत सबसे अधिक ध्यान चिकित्सा सुविधा एवं पेंशनर्स प्रकरणों को लेकर दिया जा रहा है‌‌। ऐसे में समाज के लोगों के साथ आम लोगों को भी निशुल्क चिकित्सा सुविधा मिल रही है। इसके तहत अपैक्स रणथंबोर सेविका अस्पताल के सहयोग से बुजुर्गों के लिए निशुल्क कैल्शियम जांच का शिविर आयोजित किया गया। इसमें पेंशनर समाज के साथ आम लोगों ने भी िशरकत की। पेंशनर समाज के अध्यक्ष शरीफ अहमद ने बताया कि पेंशनर एवं बुजुर्ग तबके में समय के साथ कैल्शियम की कमी आ जाती है। ऐसे में जांच समय पर होने पर उसका निदान संभव है। शिविर में मौज्ूद पेंशनर्स की निशुल्क जांच कर परामर्श दिया गया। इस अवसर पर आसपास से भी काफी पेंशनर्स जांच के लिए पहुंचे।