भास्कर न्यूज| जैसलमेर जन सेवा समिति एवं जिला अंधता निवारण समिति के संयुक्त तत्वावधान में समाजसेवी मोहिनी देवी भाटिया पत्नी भंवरलाल भाटिया द्वारा प्रायोजित 226वां निशुल्क नेत्र जांच व लैंस प्रत्यारोपण शिविर 25 सितंबर को आयोजित होगा। शिविर संयोजक मनोहरलाल केला ने बताया कि बिसानी नेत्र जांच केंद्र में विशेषज्ञ जांच करेंगे। फतेहगढ़, रामगढ़, जैसलमेर, मोहनगढ़, पोकरण, फलसूंड, खुहड़ी, देवीकोट, चांधन व नाचना केंद्रों से पूर्व में चिह्नित मोतियाबिंद मरीजों को प्राथमिकता मिलेगी, मरीज पुरानी पर्ची साथ लाएं। समिति अध्यक्ष मांगीलाल टावरी ने बताया कि चयनित मरीजों को आवास, भोजन, दवाइयां, लैंस व चश्मा निशुल्क दिए जाएंगे। भर्ती के समय मरीज पहचान के लिए आधार कार्ड की प्रति साथ में लेकर ही आए।