जिले के विभिन्न राजकीय चिकित्सा संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य को लेकर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जेमिनी ने बताया कि जिला कलक्टर काना राम के मार्गदर्शन में आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समुदाय को स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं से जोड़ने के साथ ही आशा सहयोगिनियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानित करना था। कार्यक्रमों में आशा सहयोगिनियों के नाम मुख्यमंत्री का संदेश सुनाया गया तथा उन्हें मुख्यमंत्री का संदेश पत्र एवं पौधे वितरित कर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों के दौरान गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच, संस्थागत प्रसव तथा बच्चों के नियमित टीकाकरण की जानकारी दी गई।