राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस विनीत कुमार माथुर ने जिनेवा में 2026 डब्ल्यूआईपीओ बौद्धिक संपदा न्यायाधीश मंच में हिस्सा लिया। विश्व बौद्धिक संपदा संगठन के फोरम में 500 से ज्यादा न्यायाधीश और विशेषज्ञ शामिल हुए। फोरम में AI, डिजिटल तकनीक और बौद्धिक संपदा अधिकारों की कानूनी चुनौतियों पर चर्चा हुई। इसमें AI उपयोग, कॉपीराइट, सिंथेटिक मीडिया, डिजिटल सबूतों की विश्वसनीयता और सॉफ्टवेयर पेटेंट शामिल थे। ट्रेडमार्क उपयोग, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जवाबदेही और सीमा-पार बौद्धिक संपदा विवादों पर भी अनुभव साझा हुए। भारत से छह प्रतिनिधि शामिल थे जस्टिस विनीत कुमार माथुर, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा, दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस प्रतिभा एम. सिंह, बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस अमित जमसंदेकर, आगरा के सिविल जज मोहित प्रसाद और चेन्नई की सहायक रजिस्ट्रार बी. लक्ष्मी बोस।