कस्बे के पीएम श्री राजकीय मोहता गर्ल्स उच्च माध्यमिक स्कूल में मेंटोर-मेंटी कार्यक्रम में छात्राओं ने रचनात्मक गतिविधियों में प्रतिभा दिखाई। ददरेवा चिकित्सा अधिकारी डॉ. हर्षिता राव मुख्य अतिथि रहीं। प्रधानाचार्य डॉ. सुशीला बलौदा व कार्यक्रम प्रभारी राधा यादव ने उनका स्वागत किया। छात्राओं ने चित्रों के माध्यम से कहानियां तैयार की। क्ले व मिट्टी से खिलौने व विभिन्न उपयोगी वस्तुएं बनाई। खेल आधारित गतिविधियों के जरिए बालिकाओं को सीखने के अवसर दिए गए। डॉ. हर्षिता ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह देते हुए शिक्षा और स्वास्थ्य के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने एचपीवी वैक्सीन से संबंधित जानकारी भी दी।