महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की जैन महाविद्यालय बीकानेर में आयोजित 23वीं अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस महिला प्रतियोगिता में श्रीगंगानगर के चौधरी बल्लूराम गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालय की टीम उपविजेता रही। अंतर विश्वविद्यालय के लिए महाविद्यालय की दो छात्राओं का चयन हुआ। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की ओर से कल्पना और दुर्गा ने भाग लिया। महाविद्यालय लौटने पर प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. पूनम सेतिया, शारीरिक शिक्षा निदेशक डॉ. रेखा भारद्वाज ने टीम का स्वागत किया। इस अवसर पर खेल समिति प्रभारी प्रोफेसर श्याम लाल मौजूद रहे।