हनुमानगढ़ की गोगामेड़ी पुलिस ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 283 ग्राम अवैध हेरोइन (चिट्टा) के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की बाजार कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में पति-पत्नी भी शामिल हैं। कार्रवाई गोगामेड़ी अंडरब्रिज के पास की गई। डीएसटी की सूचना पर संदिग्ध कार रोकी पुलिस के मुताबिक, डीएसटी से मिली सूचना के आधार पर टीम ने गोगामेड़ी अंडरब्रिज के पास संदिग्ध कार को रुकवाया। कार में तीन लोग सवार थे। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 283 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पंजाब के मानसा के रहने वाले हैं आरोपी पुलिस ने आरोपियों की पहचान मनजीत सोनी (33), रोशन (36) और नेहा (35) के रूप में की है। तीनों पंजाब के मानसा जिले के बुढलाडा के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों में पति-पत्नी भी शामिल हैं। NDPS एक्ट में मामला दर्ज, जांच जारी कार्रवाई गोगामेड़ी थानाधिकारी जयप्रकाश झाझड़िया के नेतृत्व में की गई। जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।