ग्राम गोठड़ा भूकरान में आयोजित तीन दिवसीय वीर तेजा जी मेले का समापन सोमवार को हुआ। मेले में कबड्डी प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में 32 टीमों ने भाग लिया। विजेता टीम को 15000 रु व ट्रॉफी दी। इसके अलावा बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक व सरकारी नौकरी प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया।