भारतीय सेना के चार माइक्रोलाइट विमानों ने गुजरात में अमृतसर-जामनगर इकोनॉमिक कॉरिडोर (NH-754A) पर सफलतापूर्वक लैंडिंग और टेकऑफ किया। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। ये विमान भारतीय सेना की ‘टीम माउंटेन ईगल्स’ के थे। ‘विंग्स ऑफ वेलोर एंड यूनिटी एक्सपीडिशन’ में शामिल विमानों ने हाईवे के चेनज किलोमीटर 946 से 949 के बीच करीब 3 किलोमीटर के हिस्से पर यह अभ्यास किया। गडकरी ने इसे भारतीय सेना और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के बीच तालमेल का ऐतिहासिक प्रदर्शन बताया। हाईवे पर विमान उतारने का क्या मकसद? गडकरी ने कहा कि इस अभ्यास से पता चलता है कि राष्ट्रीय राजमार्ग सिर्फ यातायात और कनेक्टिविटी के लिए ही नहीं, बल्कि सेना की रणनीतिक और ऑपरेशनल जरूरतों को पूरा करने में भी उपयोगी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और NHAI ऐसे मजबूत हाईवे नेटवर्क तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो आर्थिक विकास और बेहतर कनेक्टिविटी के साथ सशस्त्र बलों की जरूरतों में भी मदद कर सकें। पर्यटन और एडवेंचर में भी हो सकता है इस्तेमाल गडकरी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्गों का इस्तेमाल भविष्य में एयरो-एडवेंचर, पर्यटन और दूसरी गतिविधियों के लिए भी किया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए जगह की उपयुक्तता, सुरक्षा इंतजाम और संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय जरूरी होगा। गडकरी ने सेना और NHAI की तारीफ की केंद्रीय मंत्री ने ‘टीम माउंटेन ईगल्स’, NHAI और अभ्यास में शामिल सभी अधिकारियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में मजबूत और आधुनिक राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। गडकरी ने कहा कि भविष्य में ये हाईवे सामान्य यातायात के अलावा देश की रणनीतिक जरूरतों और आपातकालीन परिस्थितियों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे।
गुजरात में हाईवे पर उतरे सेना के विमान:4 माइक्रोलाइट विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ; नितिन गडकरी बोले- सेना और NHAI के तालमेल का प्रदर्शन
भारतीय सेना के चार माइक्रोलाइट विमानों ने गुजरात में अमृतसर-जामनगर इकोनॉमिक कॉरिडोर (NH-754A) पर सफलतापूर्वक लैंडिंग और टेकऑफ किया। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। ये व...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंहैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...
कैप्टन ने मोदी से पूछा- मेरी जरूरत है या नहीं:कहा- 5 साल में कभी राय नहीं ली; BJP अपनों पर ही भरोसा करती है
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह पार्टी में दरकिनार किए जाने से आहत हैं। कै...