नागौर| भारत विकास परिषद शाखा नागौर ने मूंडवा रोड स्थित एक स्कूल में राष्ट्रीय प्रकल्प गुरु वंदन, छात्र अभिनंदन'' कार्यक्रम किया। कार्यक्रम की जानकारी मनोज जैन ने दी। उद्घाटन में रवि प्रकाश सोनी, नरेंद्र सोनी और ललित पाराशर ने मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। नरेंद्र सोनी ने परिषद को सेवा और संस्कारों को समर्पित गैर-राजनीतिक संस्था बताया।