हनुमानगढ़ जिले की 10 पंचायत समितियों के सरपंचों और वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी गुरुवार को निकाली गई। जिला मुख्यालय और तहसील मुख्यालयों पर एसडीएम की देखरेख में लॉटरी प्रक्रिया पूरी की गई। हनुमानगढ़ टाउन पंचायत समिति के 30 और हनुमानगढ़ जंक्शन पंचायत समिति के 23 और टिब्बी पंचायत समिति के 33 सरपंचों की लॉटरी निकाली गई। इसके साथ राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।