हनुमानगढ़ जिले में 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और पीलीबंगा थाना पुलिस ने कार्रवाई की। एएनटीएफ की सूचना पर पीलीबंगा बस स्टैंड मंडी से तीन तस्करों को 18 किलो 260 ग्राम डोडा-पोस्त के साथ पकड़ा गया। एक पुराने मामले में फरार पंजाब का हेरोइन सप्लायर भी पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर पीलीबंगा थानाधिकारी रायसिंह और उपनिरीक्षक वीरचंद सहित स्टाफ ने यह कार्रवाई की। पकड़े गए आरोपियों में संगरिया निवासी सुखप्रीत सिंह, सुखविंदर सिंह और अरमान सिंह शामिल हैं। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। थानाधिकारी रायसिंह ने बताया कि तस्कर यह खेप आगे सप्लाई करने की तैयारी में थे। एएनटीएफ की जानकारी के बाद पुलिस ने बस स्टैंड मंडी पर निगरानी बढ़ाई, जिससे आरोपी भाग नहीं सके। गोलूवाला थानाधिकारी रजनदीप कौर मामले की जांच कर रही हैं। आरोपियों से सप्लाई चेन और अन्य साथियों की पूछताछ जारी है। एसपी बी. आदित्य के निर्देश पर जिले में नाकाबंदी और निगरानी जारी है।