पंचायत चुनाव के पहले चरण में पाली जिले में गुरुवार (22 अक्टूबर) को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। बुधवार को मतदान दल बूथों के लिए रवाना हुए। पहले चरण में बगड़ी नगर, सोजत, मारवाड़ जंक्शन, रानी और सुमेरपुर पंचायत समितियों के 95 वार्डों और जिला परिषद के 18 वार्डों में वोट डाले जाएंगे। इसके लिए 642 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 5 लाख 86 हजार 667 मतदाता मतदान करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक ईवीएम से होगा। जिला परिषद के इन वार्डों में होगा चुनाव जिला परिषद के बगड़ी नगर क्षेत्र में वार्ड 29 और 30, मारवाड़ जंक्शन में वार्ड 23 से 28, रानी में वार्ड 17 से 19 और सुमेरपुर में वार्ड 7 से 10 में चुनाव होंगे। जिले की 157 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंचों के लिए 24 अक्टूबर को मतदान होगा। छह सीटों पर भाजपा प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दल रवाना पंचायतीराज संस्था आम चुनाव-2026 के तहत बुधवार को प्रथम चरण के मतदान के लिए मारवाड़ जंक्शन, सोजत, बगड़ी, सुमेरपुर और रानी पंचायत समिति क्षेत्रों के मतदान दल अंतिम प्रशिक्षण के बाद संबंधित ब्लॉक से अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। 157 ग्राम पंचायतों के 642 केंद्रों पर मतदान राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रथम चरण में मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति क्षेत्र की 51 ग्राम पंचायतों के 174 मतदान केंद्रों, सोजत की 28 ग्राम पंचायतों के 108 केंद्रों, बगड़ी की 15 ग्राम पंचायतों के 73 केंद्रों, सुमेरपुर की 34 ग्राम पंचायतों के 150 केंद्रों और रानी पंचायत समिति क्षेत्र की 29 ग्राम पंचायतों के 137 केंद्रों के लिए मतदान दल रवाना हुए। इस तरह पहले चरण में कुल 157 ग्राम पंचायतों के 642 मतदान केंद्रों पर निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी। जिला परिषद के 18 और पंचायत समिति के 95 सदस्यों के चुनाव पंचायत समिति क्षेत्रवार वार्ड, मतदाता और मतदान केंद्र