हनुमानगढ़ में बुधवार को जंक्शन की नई धान मंडी में विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा हुई। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याण और सेवा के 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने किया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। सुबह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से सभा को संबोधित किया। उन्होंने देश के विकास और विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने कहा कि प्रधानमंत्री की 25 साल की सेवाएं भारत को विकसित बनाने में मदद करेंगी। उन्होंने बताया कि 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य पूरा होगा। डेलू ने कहा कि पिछले 25 सालों में गरीबों, युवाओं और महिलाओं के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी अमित सहू, जिला महामंत्री प्रदीप ऐरी, पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची, पूर्व जिला प्रमुख दमयंती बेनीवाल, डॉ. भारतभूषण शर्मा, ओम सोनी, नितिन बंसल, संजय शर्मा, महादेव भार्गव और पारितोष सारस्वत सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।