माय भारत केंद्र व चिकित्सा विभाग द्वारा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान में रविवार को सावित्री बाई फूले छात्रावास में चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ। इसमें युवाओं की स्वास्थ्य जांच के साथ मेंटल हेल्थ को लेकर जानकारी दी गई। जिला युवा अधिकारी मधु यादव ने बताया कि मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. कपूर थालोर व डॉ. तुलसी शर्मा ने स्वास्थ्य परीक्षण व बीएमआई की जांच की। डॉक्टरों ने नशे के दुष्प्रभाव व उससे दूर रहने की जानकारी दी। युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस दौरान विनीत समेत अन्य मौजूद रहे।