नियाणा सर्किल के पास लगा बोर्ड कहता है- ‘बारां शहर में आपका हार्दिक स्वागत है।’ लेकिन इसी बोर्ड के नीचे सिटी फोरलेन की तस्वीर शहर की बदहाली दिखा रही है। एक तरफ की सड़क पर उखड़े डामर के बीच गिट्टी फैली है, जबकि दूसरी तरफ की सड़क पर ही दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहन गुजर रहे हैं। अंबेडकर सर्किल से नियाणा सर्किल तक करीब 3 किमी में एक तरफ की सड़क ढाई साल से बंद है। सीवरेज लाइन डालने का काम काफी पहले पूरा हो चुका, लेकिन सड़क अब तक बदहाल है। कुछ हिस्से में सड़क बनाई भी गई, जो जल्द ही जगह-जगह से उखड़ गई। बंद पड़ी लेन में कहीं वाहन पार्क हैं तो कहीं मरम्मत का काम और सामान रखा हुआ है।