शहर की धार्मिक पहचान बन चुकी हाइटेक रामलीला इस बार और अधिक भव्य रूप में मंचित की जाएगी। श्री रामलीला सेवा समिति ने आयोजन के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया है, जिसमें भूपेंद्र शर्मा को अध्यक्ष और दिनेश शर्मा को सचिव बनाया गया है। सचिव ने बताया कि रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी प्रथम के प्लैटिनम पार्क में 10 अक्टूबर की रात बालाजी का अर्द्धरात्रि जागरण होगा। इसके बाद 11 अक्टूबर से रोजाना शाम 7 बजे से रामलीला शुरू होगी। इस बार युवा टीम के नेतृत्व में एलईडी स्क्रीन, शानदार लाइट-साउंड इफेक्ट्स और आधुनिक तकनीक के जरिए रामकथा को और अधिक जीवंत बनाने की तैयारी है।