हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र में अगस्त 2022 से संचालित मल्लखंभ प्रशिक्षण केंद्र में लगभग 20 बच्चे नियमित रूप से मल्लखंभ का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जिसका सुखद परिणाम देखने को मिल रहा है। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 17वीं जिला स्तरीय मल्लखंभ प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 23 सितंबर 2026 तक महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, श्योपुर में किया गया। इस प्रतियोगिता में हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 5 बच्चों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। साल 2022 में हिंगोनिया से एक बच्चा राज्य स्तर तक पहुंचा था। वर्ष 2023 में चार बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता तक पहुँचे। अब इस वर्ष जिला स्तरीय प्रतियोगिता के माध्यम से पांच बच्चों का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। बच्चों को नियमित रूप से शाम के समय लगभग एक से दो घंटे का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हिंगोनिया में मल्लखंभ को बढ़ावा देने में क्रीड़ा भारती का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। इसका उद्देश्य बच्चों को केवल प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना ही नहीं, बल्कि उन्हें स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और भारतीय खेल परंपरा से जोड़ना भी है।