दुनिया के दिग्गज स्नूकर खिलाड़ियों की मौजूदगी में इंदौर अगले 10 दिन तक अंतरराष्ट्रीय खेल गतिविधियों का केंद्र रहेगा। भारतीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर महासंघ (BSFI) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर शहर में IBSF वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। 12 से 21 नवंबर तक यशवंत क्लब में होने वाली इस प्रतियोगिता में 32 देशों के खिलाड़ी पुरुष और महिला वर्ग में विश्व खिताब के लिए मुकाबला करेंगे। प्रतियोगिता में कुल 40 हजार अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि रखी गई है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी भारत को विशेष आग्रह पर मिली है। पहले यह चैंपियनशिप 2024 से 2029 तक कतर के दोहा में आयोजित करने के लिए आवंटित थी, लेकिन BSFI के शताब्दी वर्ष को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर महासंघ (IBSF) ने इसे भारत में कराने की मंजूरी दी। मध्य प्रदेश को मेजबानी देने के पीछे स्नूकर खेल के इतिहास से जुड़ा खास कारण भी है। करीब 150 साल पहले जबलपुर के नर्मदा क्लब में इस खेल की शुरुआत हुई थी। इंदौर के बेहतर खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं को देखते हुए यशवंत क्लब को आयोजन स्थल चुना गया। 13 से क्वालिफाइंग, 17 से मुख्य मुकाबले प्रतियोगिता में मुकाबले दो चरणों में होंगे। 13 से 16 नवंबर तक क्वालिफाइंग राउंड खेला जाएगा। इसमें 48 खिलाड़ी तीन अलग-अलग टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। प्रत्येक टूर्नामेंट से शीर्ष आठ खिलाड़ी यानी कुल 24 खिलाड़ी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाएंगे। इसके बाद 17 से 21 नवंबर तक मुख्य मुकाबले होंगे। इसमें क्वालिफाइंग से आए 24 खिलाड़ियों के साथ पिछले साल की रैंकिंग के आधार पर सीधे प्रवेश पाने वाले 24 खिलाड़ी शामिल होंगे। इस तरह मुख्य ड्रॉ में कुल 48 खिलाड़ी खिताब के लिए मुकाबला करेंगे। 16 नवंबर को मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन चैंपियनशिप का मुख्य उद्घाटन समारोह 16 नवंबर को आयोजित होगा। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन को केंद्रीय खेल मंत्रालय और मध्यप्रदेश सरकार का सहयोग मिल रहा है। 32 देशों के खिलाड़ी, 25 से ज्यादा रेफरी भी पहुंचेंगे प्रतियोगिता में भारत सहित ऑस्ट्रेलिया, चीन, इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, पाकिस्तान, अमेरिका, ईरान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, मलेशिया, कतर, यूएई और अन्य देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। मैचों के संचालन और निष्पक्ष निर्णय के लिए 25 से अधिक भारतीय और विदेशी रेफरी भी इंदौर पहुंचेंगे। स्मैश हॉल में अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारियां यशवंत क्लब के स्मैश हॉल को विश्व स्तरीय प्रतियोगिता के अनुरूप तैयार किया गया है। यहां 10 मैच टेबल और दो प्रैक्टिस टेबल लगाई गई हैं। सभी टेबल चीन से मंगाई गई हैं, जबकि टेबलों पर इस्तेमाल होने वाला विशेष प्रीमियम कपड़ा इंग्लैंड से आयात किया गया है। खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा के लिए हॉल में एयर कंडीशनिंग और दर्शक दीर्घा की व्यवस्था भी की गई है। यह जानकारी IBSF उपाध्यक्ष जिम लेसी, स्पोर्ट्स डायरेक्टर विक्टोरिया, BSFI महासचिव सुनील बजाज, मध्यप्रदेश संघ अध्यक्ष भोलू मेहता, यशवंत क्लब अध्यक्ष जितेंद्र जैन, सचिव विजय कस्तूरी, राष्ट्रीय कोच अशोक शांडिल्य और चीफ रेफरी प्रकाश मल्होत्रा सहित अन्य पदाधिकारियों ने दी। आयोजन की खास बातें पुरस्कार राशि का ब्योरा मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों पर रहेगी नजर भारतीय टीम के प्रमुख खिलाड़ी
इंदौर में 32 देशों के स्नूकर सितारों का जमावड़ा:12 से 21 नवंबर तक वर्ल्ड चैंपियनशिप, 40 हजार डॉलर की प्राइज मनी; 16 को CM करेंगे उद्घाटन
दुनिया के दिग्गज स्नूकर खिलाड़ियों की मौजूदगी में इंदौर अगले 10 दिन तक अंतरराष्ट्रीय खेल गतिविधियों का केंद्र रहेगा। भारतीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर महासंघ (BSFI) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर शहर में IBSF वर्ल्ड स्नूकर चैंपिय...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंभारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट: क्या क्राइस्टचर्च में इतिहास बदलेगा? गुरनूर बरार कर सकते हैं डेब्यू
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट आज रात 3:30 बजे क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में शुरू होगा। टीम इंडिया पहली...
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: सुपर लीग की जंग, आज आखिरी ग्रुप राउंड में इन 8 टीमों पर टिकीं नजरें
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के ग्रुप स्टेज का आज आखिरी दिन है। मुंबई, विदर्भ और बड़ौदा पहले ही सुपर लीग मे...
राइजिंग स्टार्स एशिया कप: आज सेमीफाइनल में भारत-A और श्रीलंका-A की टक्कर, वैभव सूर्यवंशी पर टिकीं निगाहें
राइजिंग स्टार्स एशिया कप के सेमीफाइनल में आज भारत-A का मुकाबला श्रीलंका-A से होगा। दोहा में होने वाले इस मुकाब...
कूच बिहार ट्रॉफी: वीरेंद्र सहवाग के बेटे वेदांत का जलवा, पंजाब के खिलाफ झटके 7 विकेट
कूच बिहार ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेलते हुए वीरेंद्र सहवाग के छोटे बेटे वेदांत सहवाग ने पंजाब के खिलाफ शानद...
2036 ओलिंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने प्रेजेंटेशन दिया:इंटरनेशनल ओलिंपिक कमिटी के सामने रोडमैप रखा; अहमदाबाद में 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स
भारत ने 2036 ओलिंपिक और पैरालिंपिक गेम्स की मेजबानी के लिए गुरुवार को इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) के फ्यूचर...
ऐतिहासिक दौरा: आयरलैंड की टीम पहली बार जाएगी पाकिस्तान, जनवरी 2027 में खेलेगी वनडे सीरीज
आयरलैंड की पुरुष क्रिकेट टीम जनवरी 2027 में पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी। लाहौर में दोनों टीमों के बीच तीन...