इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) में भारतीय दबदबा कायम है। जय शाह लगातार दूसरी बार निर्विरोध ICC चेयरमैन चुने गए हैं। इंडोनेशिया के बाली में आयोजित ICC बोर्ड और कमेटी की बैठकों के दौरान डायरेक्टर्स ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर सर्वसम्मति से मुहर लग गई।

लगातार दूसरी बार जिम्मेदारी

जय शाह ने पहली बार 2024 में ICC चेयरमैन का पद संभाला था। उन्होंने न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले की जगह यह जिम्मेदारी ली थी। उस समय 36 साल की उम्र में वे ICC के सबसे युवा चेयरमैन बने थे। अब दोबारा चुने जाने के बाद वे इस महत्वपूर्ण वैश्विक पद पर अपना दूसरा कार्यकाल पूरा करेंगे।

भारत के लिए बड़ी उपलब्धि

ICC के इतिहास में जय शाह इस प्रतिष्ठित पद को संभालने वाले पांचवें भारतीय हैं। उनसे पहले जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन. श्रीनिवासन और शशांक मनोहर इस भूमिका में रह चुके हैं। हालांकि, जय शाह पहले ऐसे भारतीय हैं जो लगातार दूसरी बार इस पद पर काबिज हुए हैं।

17 साल का अनुभव

जय शाह का क्रिकेट प्रशासन का सफर अहमदाबाद क्रिकेट बोर्ड से शुरू हुआ था। वे पिछले 17 वर्षों से क्रिकेट प्रशासन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। ICC चेयरमैन के रूप में उनका यह नया कार्यकाल वैश्विक क्रिकेट के विकास और भविष्य की नीतियों को दिशा देने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।