इंडिया ए की टीम लिंकन में चल रहे पहले अनऑफिशियल टेस्ट की पहली पारी में 113 रन पर सिमट गई। शनिवार को न्यूजीलैंड-ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत के 5 बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके। इनमें केएल राहुल, साई सुदर्शन, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप और मुकेश चौधरी के नाम शामिल हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 3 विकेट पर 135 रन बना लिए हैं। इंडिया ए की खराब शुरुआत इंडिया-A की शुरुआत खराब रही। यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे केएल राहुल 8 गेंद खेलने के बाद बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद जायसवाल और देवदत्त पडिक्कल ने पारी संभालने की कोशिश की। दोनों के बीच 30 रन की साझेदारी हुई। जायसवाल 17 रन बनाकर आउट हो गए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए साई सुदर्शन भी खाता नहीं खोल सके। साइमन कीन ने उन्हें बोल्ड किया। कप्तान ध्रुव जुरेल भी 1 रन बनाकर कीन का शिकार बने। यश राठौड़ ने पारी संभाली, 44 रन बनाए लगातार विकेट गिरने के बीच यश राठौड़ ने 44 रन की पारी खेली। उन्होंने 3 छक्के और 3 चौके लगाए। दूसरे छोर से उन्हें ज्यादा साथ नहीं मिला। न्यूजीलैंड-A की ओर से साइमन कीन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने इंडिया-A की पहली पारी में 5 विकेट लिए। भारत की प्लेइंग-11 में सीनियर टीम के खिलाड़ी इस मुकाबले में भारत A की प्लेइंग-11 में सीनियर टेस्ट टीम के वाशिंगटन सुंदर, अंशुल कंबोज और आकाश दीप भी शामिल हैं। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल भी टीम का हिस्सा हैं। आकिब नबी ने दो विकेट लिए न्यूजीलैंड-ए के कप्तान राइस मारियू ने पहली पारी में 137 गेंदों पर 76 रन बनाए। उन्होंने 12 चौके लगाए। मुकेश चौधरी ने उन्हें LBW आउट किया। कर्टिस हेफी 108 गेंदों पर 37 रन बनाकर नाबाद हैं। आकिब नबी ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेकर न्यूजीलैंड-ए को झटके दिए। उन्होंने 40वें ओवर में जेडन लेनॉक्स और टिम रॉबिन्सन को आउट किया। लेनॉक्स 4 गेंदों पर खाता खोले बिना बोल्ड हुए, जबकि रॉबिन्सन पहली ही गेंद पर LBW आउट हो गए। मैथ्यू बॉयल 1 रन बनाकर हेफी के साथ क्रीज पर हैं। भारत-ए के लिए आकिब नबी ने 2 विकेट लिए। मुकेश चौधरी ने 1 विकेट हासिल किया। न्यूजीलैंड-ए vs इंडिया-ए मैच सर्च कर रहे लोग इंडिया-ए और न्यूजीलैंड-ए के बीच पहला अनऑफिशियल टेस्ट आज से शुरू हुआ। इस मैच को लोग ऑनलाइन सर्च कर रहे हैं। पिछले 30 दिनों के गूगल ट्रेंड्स को देखें तो साफ समझ आता है कि इसके बाद मैच को सर्च करने का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। नीचे देखें गूगल ट्रेंड्स.. सोर्स: Google Trends ------------------------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…. अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट हराया:ट्राई सीरीज जीती, राशिद खान ने लगातार छठी वनडे पारी में 3+ विकेट लिए अफगानिस्तान ने वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया। शुक्रवार को शारजाह में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम 43.3 ओवर में 169 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में अफगानिस्तान ने 34.3 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पूरी खबर