पाकिस्तान-A ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत-A को 48 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। दोहा में पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 313 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारतीय टीम 49.1 ओवर में 265 रन ही बना सकी। कप्तान तिलक वर्मा ने 149 गेंद पर 100 रन बनाए, लेकिन जीत नहीं दिला सके। उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने 70 और शाहबाज अहमद ने 56 रन की पारी खेली। पाकिस्तान से हसन नवाज और अली रजा ने 3-3 विकेट लिए। इससे पहले पाकिस्तान से 3 बल्लेबाजों ने फिफ्टी लगाई। हसन नवाज ने 79, माज सदाकत ने 59 और फरहान यूसुफ ने 56 रन बनाए। भारत से हर्षित राणा, विप्रज निगम, प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे को 2-2 विकेट मिले। पाकिस्तान पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा पाकिस्तान इस जीत के साथ ग्रुप-B के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया है। भारत का अगला मैच 24 नवंबर को यूएई के साथ होगा। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए नीच ब्लॉग से गुजर जाइए…
पाकिस्तान ने भारत को 48 रन से हराया:कप्तान तिलक की सेंचुरी काम नहीं आई; राइजिंग एशिया कप में हसन-रजा को 3-3 विकेट
पाकिस्तान-A ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत-A को 48 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। दोहा में पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 313 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारतीय टीम 49.1 ओवर में 265 रन ही...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंभारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट: क्या क्राइस्टचर्च में इतिहास बदलेगा? गुरनूर बरार कर सकते हैं डेब्यू
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट आज रात 3:30 बजे क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में शुरू होगा। टीम इंडिया पहली...
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: सुपर लीग की जंग, आज आखिरी ग्रुप राउंड में इन 8 टीमों पर टिकीं नजरें
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के ग्रुप स्टेज का आज आखिरी दिन है। मुंबई, विदर्भ और बड़ौदा पहले ही सुपर लीग मे...
राइजिंग स्टार्स एशिया कप: आज सेमीफाइनल में भारत-A और श्रीलंका-A की टक्कर, वैभव सूर्यवंशी पर टिकीं निगाहें
राइजिंग स्टार्स एशिया कप के सेमीफाइनल में आज भारत-A का मुकाबला श्रीलंका-A से होगा। दोहा में होने वाले इस मुकाब...
कूच बिहार ट्रॉफी: वीरेंद्र सहवाग के बेटे वेदांत का जलवा, पंजाब के खिलाफ झटके 7 विकेट
कूच बिहार ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेलते हुए वीरेंद्र सहवाग के छोटे बेटे वेदांत सहवाग ने पंजाब के खिलाफ शानद...
2036 ओलिंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने प्रेजेंटेशन दिया:इंटरनेशनल ओलिंपिक कमिटी के सामने रोडमैप रखा; अहमदाबाद में 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स
भारत ने 2036 ओलिंपिक और पैरालिंपिक गेम्स की मेजबानी के लिए गुरुवार को इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) के फ्यूचर...
ऐतिहासिक दौरा: आयरलैंड की टीम पहली बार जाएगी पाकिस्तान, जनवरी 2027 में खेलेगी वनडे सीरीज
आयरलैंड की पुरुष क्रिकेट टीम जनवरी 2027 में पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी। लाहौर में दोनों टीमों के बीच तीन...