महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में बुधवार को भारत ने जापान को 4-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। दिन के तीसरे और आखिरी मुकाबले में मिली इस जीत के साथ टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत हासिल की। अटैकिंग के लिए नवनीत कौर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला 27 नवंबर को मलेशिया से होगा। यह मैच शाम 7 बजे खेला जाएगा। बता दें की दिन के पहले मुकाबले में मलेशिया ने थाईलैंड को 4-0 से हराया, जबकि दूसरे मैच में चीन ने कोरिया को 1-0 से मात दी। देखिए तस्वीरें… भारत ने जापान को 4-0 से हराया, दीपिका ने दागे दो गोल भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान को 4-0 से हरा दिया। भारत की ओर से लालरेम्सियामी ने मैच के 11वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद दीपिका ने 15वें मिनट में गोल कर भारत की बढ़त 2-0 कर दी। दूसरे क्वार्टर में नेहा ने 27वें मिनट में तीसरा गोल दागा। मैच के चौथे क्वार्टर में दीपिका ने 47वें मिनट में अपना दूसरा और टीम का चौथा गोल किया। जापान की टीम पूरे मुकाबले में कोई गोल नहीं कर सकी। इस जीत के साथ भारत ने मुकाबला 4-0 से अपने नाम किया। कोच बोले-हमारा मुकाबला खुद से भारतीय महिला हॉकी टीम की 4-0 की एकतरफा जीत से खुश मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा कि टीम का मुकाबला किसी दूसरी टीम से नहीं, बल्कि खुद से है। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन गेंद पर कब्जा बनाए रखने में अभी सुधार की जरूरत है। मारिन ने कहा कि टीम को हर मैच में शुरुआती दो क्वार्टर जैसा प्रदर्शन दोहराना होगा। भारत का पेनल्टी कॉर्नर अटैक, मजबूत डिफेंस और तेज गति से खेलने की क्षमता उसकी ताकत है। टीम विपक्षी के हिसाब से रणनीति बदलने और बैकडोर जैसी अलग-अलग रणनीतियों से उसे उलझाने पर भी काम कर रही है। कोच के मुताबिक, टीम का लक्ष्य सिर्फ टूर्नामेंट जीतना नहीं, बल्कि हर मुकाबले में अपने खेल को बेहतर बनाना और लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए लगातार तैयारी करना है। खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है: नवनीत भारतीय महिला हॉकी टीम की प्लेयर ऑफ द मैच नवनीत कौर ने कहा कि विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंचना टीम के लिए बड़ी उपलब्धि है। यह पहली बार है, जब भारतीय टीम इस मुकाम पर पहुंची है। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल टीम के लिए अच्छे नहीं रहे, लेकिन इस साल शुरुआत से ही खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया और लगातार जीत से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। नवनीत ने कहा, "हम जीतते रहने से कभी नहीं थकेंगे।" लगातार मैच खेलने के बावजूद खिलाड़ियों की फिटनेस अच्छी रहने का श्रेय उन्होंने कोचिंग स्टाफ और फिटनेस ट्रेनर को दिया। उनके मुताबिक, हर खिलाड़ी की जरूरत के अनुसार ट्रेनिंग और वर्कलोड तय किया जाता है। टीम ने फिटनेस के साथ मानसिक मजबूती पर भी ध्यान दिया है, ताकि लगातार मुकाबलों के बीच खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें। कोरिया के खिलाफ चीन मात्र एक गोल कर सका चीन ने कोरिया को 1-0 से हरा दिया। मैच का एकमात्र गोल चीन की खिलाड़ी काई वेनच्येन (CAI Wenqian) ने 23वें मिनट में किया। पहले क्वार्टर में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं, जबकि दूसरे क्वार्टर में चीन ने बढ़त बनाई। आखिरी दो क्वार्टर में कोरिया ने बराबरी की कोशिश की, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। मलेशिया ने थाईलैंड को 4-0 से हराया महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में दिन का पहला मुकाबला मलेशिया और थाईलैंड के बीच खेला गया। इसमें मलेशिया ने 4-0 से जीत दर्ज की। मैच के पहले तीन क्वार्टर में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। चौथे क्वार्टर में मलेशिया ने चार गोल दागे। नुरामिराह जुल्किफ्ली ने 54:52 और 59:20 मिनट में गोल किए, जबकि नूर अजह्र ने 55:42 और 59:40 मिनट में गोल दागे। थाईलैंड की टीम पूरे मैच में कोई गोल नहीं कर सकी।
महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की एकतरफा जीत:जापान को 4-0 से हराया; वर्ल्ड रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंची टीम इंडिया
महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में बुधवार को भारत ने जापान को 4-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। दिन के तीसरे और आखिरी मुकाबले में मिली इस जीत के साथ टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत हासिल की। अटैकिंग के ल...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंभारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट: क्या क्राइस्टचर्च में इतिहास बदलेगा? गुरनूर बरार कर सकते हैं डेब्यू
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट आज रात 3:30 बजे क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में शुरू होगा। टीम इंडिया पहली...
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: सुपर लीग की जंग, आज आखिरी ग्रुप राउंड में इन 8 टीमों पर टिकीं नजरें
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के ग्रुप स्टेज का आज आखिरी दिन है। मुंबई, विदर्भ और बड़ौदा पहले ही सुपर लीग मे...
राइजिंग स्टार्स एशिया कप: आज सेमीफाइनल में भारत-A और श्रीलंका-A की टक्कर, वैभव सूर्यवंशी पर टिकीं निगाहें
राइजिंग स्टार्स एशिया कप के सेमीफाइनल में आज भारत-A का मुकाबला श्रीलंका-A से होगा। दोहा में होने वाले इस मुकाब...
कूच बिहार ट्रॉफी: वीरेंद्र सहवाग के बेटे वेदांत का जलवा, पंजाब के खिलाफ झटके 7 विकेट
कूच बिहार ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेलते हुए वीरेंद्र सहवाग के छोटे बेटे वेदांत सहवाग ने पंजाब के खिलाफ शानद...
2036 ओलिंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने प्रेजेंटेशन दिया:इंटरनेशनल ओलिंपिक कमिटी के सामने रोडमैप रखा; अहमदाबाद में 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स
भारत ने 2036 ओलिंपिक और पैरालिंपिक गेम्स की मेजबानी के लिए गुरुवार को इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) के फ्यूचर...
ऐतिहासिक दौरा: आयरलैंड की टीम पहली बार जाएगी पाकिस्तान, जनवरी 2027 में खेलेगी वनडे सीरीज
आयरलैंड की पुरुष क्रिकेट टीम जनवरी 2027 में पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी। लाहौर में दोनों टीमों के बीच तीन...