दोहा में रविवार को एशिया राइजिंग कप के मैच में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया। टॉस के दौरान दोनों कप्तानों ने भी एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया। मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी बिना हाथ मिलाए अपने-अपने ड्रेसिंग रूम में लौट गए। इस मामले में क्रिकेट के नियमों की संरक्षक संस्था मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने कहा कि वह खिलाड़ियों को हाथ मिलाते देखना चाहती है, लेकिन ऊपर से निर्देश मिलने पर कुछ नहीं कर सकती। MCC बोला- हमारे नियंत्रण से बाहर ILT20 के पांचवें सीजन के लिए UAE में मौजूद MCC के लॉज मैनेजर और हेड ऑफ क्रिकेट फ्रेजर स्टीवर्ट ने इस मामले पर कहा कि संस्था खिलाड़ियों के हाथ मिलाने का समर्थन करती है, लेकिन इस पर आने वाले निर्देश उसके नियंत्रण में नहीं हैं। स्टीवर्ट ने कहा, "अगर हाथ मिलाने को लेकर ऊपर से निर्देश आ रहे हैं, तो यह ऐसी चीज नहीं है जिसे MCC नियंत्रित कर सके। हम खिलाड़ियों को हाथ मिलाते देखना चाहेंगे, लेकिन समझते हैं कि इसमें बड़े मुद्दे शामिल हैं। यह हमारे नियंत्रण से बाहर है।" पिछले एशिया कप से जारी है हाथ नहीं मिलाने का सिलसिला भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच हाथ नहीं मिलाने का यह पहला मामला नहीं है। पिछले साल दुबई में खेले गए एशिया कप के बाद से भारतीय क्रिकेट टीमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से परहेज करती रही हैं। हालांकि, अन्य खेलों में भारतीय टीमों का रुख अलग रहा है। पहलगाम हमले के बाद क्रिकेट में नो-हैंडशेक की शुरुआत 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव बढ़ा और मई में ऑपरेशन सिंदूर हुआ। सितंबर 2025 में एशिया कप में दोनों टीमों के पहली बार आमने-सामने आने पर भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि टीम पहलगाम हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ है। _______________________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान ने भारत को 48 रन से हराया:कप्तान तिलक की सेंचुरी काम नहीं आई; राइजिंग एशिया कप में हसन-रजा को 3-3 विकेट पाकिस्तान-A ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत-A को 48 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। दोहा में पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 313 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पूरी खबर
भारत-पाकिस्तान खिलाड़ियों के हाथ नहीं मिलाने पर MCC बोला:हम चाहते हैं खिलाड़ी हाथ मिलाएं, लेकिन ऊपर से निर्देश हों तो कुछ नहीं कर सकते
दोहा में रविवार को एशिया राइजिंग कप के मैच में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया। टॉस के दौरान दोनों कप्तानों ने भी एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया। मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी बिना हाथ मिलाए अपने-अपने...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंभारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट: क्या क्राइस्टचर्च में इतिहास बदलेगा? गुरनूर बरार कर सकते हैं डेब्यू
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट आज रात 3:30 बजे क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में शुरू होगा। टीम इंडिया पहली...
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: सुपर लीग की जंग, आज आखिरी ग्रुप राउंड में इन 8 टीमों पर टिकीं नजरें
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के ग्रुप स्टेज का आज आखिरी दिन है। मुंबई, विदर्भ और बड़ौदा पहले ही सुपर लीग मे...
राइजिंग स्टार्स एशिया कप: आज सेमीफाइनल में भारत-A और श्रीलंका-A की टक्कर, वैभव सूर्यवंशी पर टिकीं निगाहें
राइजिंग स्टार्स एशिया कप के सेमीफाइनल में आज भारत-A का मुकाबला श्रीलंका-A से होगा। दोहा में होने वाले इस मुकाब...
कूच बिहार ट्रॉफी: वीरेंद्र सहवाग के बेटे वेदांत का जलवा, पंजाब के खिलाफ झटके 7 विकेट
कूच बिहार ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेलते हुए वीरेंद्र सहवाग के छोटे बेटे वेदांत सहवाग ने पंजाब के खिलाफ शानद...
2036 ओलिंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने प्रेजेंटेशन दिया:इंटरनेशनल ओलिंपिक कमिटी के सामने रोडमैप रखा; अहमदाबाद में 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स
भारत ने 2036 ओलिंपिक और पैरालिंपिक गेम्स की मेजबानी के लिए गुरुवार को इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) के फ्यूचर...
ऐतिहासिक दौरा: आयरलैंड की टीम पहली बार जाएगी पाकिस्तान, जनवरी 2027 में खेलेगी वनडे सीरीज
आयरलैंड की पुरुष क्रिकेट टीम जनवरी 2027 में पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी। लाहौर में दोनों टीमों के बीच तीन...