महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में मेजबान भारत ने जीत की हैट्रिक लगा दी। भोपाल के नाथू बरखेड़ा के नए स्टेडियम में खेले जा रहे टूर्नामेंट के तीसरे दिन रविवार को भारतीय टीम ने थाईलैंड को 7-0 से हरा दिया। वहीं दिन के दो अन्य मुकाबलों में मलेशिया ने कोरिया को 3-1 से और जापान ने चीन को 3-1 से हराया। देखिए तस्वीरें… भारत की ओर दीपिका ने दो गोल दागे भारतीय टीम ने थाईलैंड को 7-0 से करारी शिकस्त दी। भारत ने पहले क्वार्टर में तीन गोल दागकर मैच पर पकड़ बना ली। दीपिका ने 9वें और 10वें मिनट में लगातार दो गोल किए, जबकि नवनीत कौर ने तीसरे मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया। इसके बाद मुमताज खान ने 27वें और सुनेलिता टोप्पो ने 31वें मिनट में गोल कर बढ़त 5-0 कर दी। तीसरे क्वार्टर में भारत ने एक और गोल किया, जबकि चौथे क्वार्टर में दीपिका ने 55वें मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की। इसी मिनट नवनीत कौर ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर भारत की बढ़त 7-0 कर दी। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। दीपिका तीन गोल के साथ मैच की शीर्ष स्कोरर रहीं। मलेशिया ने कोरिया के सामने दिखाई फुर्ती मलेशिया ने कोरिया को 3-1 से हराया। रविवार को खेले गए दिन के दूसरे मुकाबले में मलेशिया ने तीसरे क्वार्टर में दो गोल कर बढ़त बनाई। नूरमाइजातुल स्याफी ने 32वें मिनट में और नूरामिराह जुल्किफ्ली ने 37वें मिनट में गोल किया। कोरिया की ओर से साएना जियोंग ने 35वें मिनट में गोल कर अंतर कम किया। चौथे क्वार्टर के आखिरी क्षणों में मलेशिया की सिती मोहद ने 59वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर टीम की जीत पक्की कर दी। चीन पर हावी रहा जापान जापान ने चीन को 3-1 से हराया। दिन पहले मुकाबले में जापान के लिए यामामोटो रीना ने 18वें मिनट में, कानेको नानामी ने 34वें मिनट में और मारुयामा निको ने मैच के आखिरी क्षणों में 59:58 मिनट पर गोल किया। वहीं चीन की ओर से काई वेनकियान ने 44वें मिनट में गोल कर अंतर कम किया, लेकिन टीम बराबरी नहीं कर सकी। चार क्वार्टर के मुकाबले में जापान ने दूसरे, तीसरे और चौथे क्वार्टर में एक-एक गोल किया, जबकि चीन को तीसरे क्वार्टर में एकमात्र सफलता मिली। पूरी खबर पढ़ें… महिला एशियन हॉकी में भारत की लगातार दूसरी जीत भोपाल के बरखेड़ा नाथू स्थित हॉकी स्टेडियम में शनिवार को महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारत ने कोरिया को 2-1 से हरा दिया। पढ़ें पूरी खबर…
महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी, भारत 7-0 से जीता:टूर्नामेंट में लगाई जीत की हैट्रिक; जापान की भी लगातार तीसरी जीत, मलेशिया ने कोरिया को हराया
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में मेजबान भारत ने जीत की हैट्रिक लगा दी। भोपाल के नाथू बरखेड़ा के नए स्टेडियम में खेले जा रहे टूर्नामेंट के तीसरे दिन रविवार को भारतीय टीम ने थाईलैंड को 7-0 से हरा दिया। वहीं दिन के दो अन्य मु...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंभारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट: क्या क्राइस्टचर्च में इतिहास बदलेगा? गुरनूर बरार कर सकते हैं डेब्यू
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट आज रात 3:30 बजे क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में शुरू होगा। टीम इंडिया पहली...
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: सुपर लीग की जंग, आज आखिरी ग्रुप राउंड में इन 8 टीमों पर टिकीं नजरें
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के ग्रुप स्टेज का आज आखिरी दिन है। मुंबई, विदर्भ और बड़ौदा पहले ही सुपर लीग मे...
राइजिंग स्टार्स एशिया कप: आज सेमीफाइनल में भारत-A और श्रीलंका-A की टक्कर, वैभव सूर्यवंशी पर टिकीं निगाहें
राइजिंग स्टार्स एशिया कप के सेमीफाइनल में आज भारत-A का मुकाबला श्रीलंका-A से होगा। दोहा में होने वाले इस मुकाब...
कूच बिहार ट्रॉफी: वीरेंद्र सहवाग के बेटे वेदांत का जलवा, पंजाब के खिलाफ झटके 7 विकेट
कूच बिहार ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेलते हुए वीरेंद्र सहवाग के छोटे बेटे वेदांत सहवाग ने पंजाब के खिलाफ शानद...
2036 ओलिंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने प्रेजेंटेशन दिया:इंटरनेशनल ओलिंपिक कमिटी के सामने रोडमैप रखा; अहमदाबाद में 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स
भारत ने 2036 ओलिंपिक और पैरालिंपिक गेम्स की मेजबानी के लिए गुरुवार को इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) के फ्यूचर...
ऐतिहासिक दौरा: आयरलैंड की टीम पहली बार जाएगी पाकिस्तान, जनवरी 2027 में खेलेगी वनडे सीरीज
आयरलैंड की पुरुष क्रिकेट टीम जनवरी 2027 में पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी। लाहौर में दोनों टीमों के बीच तीन...