भारत ने अमेरिकी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि देश के किसी भी सेक्टर में जरूरत से ज्यादा उत्पादन क्षमता नहीं है। केंद्र सरकार ने कहा कि व्यापार से जुड़ी चिंताओं का समाधान भारत और अमेरिका के बीच चल रही द्विपक्षीय बातचीत से निकाला जाना चाहिए। सरकार ने अमेरिकी टैरिफ बढ़ाने के प्रावधानों को लेकर स्पष्ट किया कि वह अमेरिका के साथ ट्रेड डील को जल्द पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। अमेरिका ने 11 मार्च 2026 को ट्रेड एक्ट 1974 के सेक्शन 301 के तहत जांच शुरू की थी। इसमें चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, वियतनाम समेत 16 देश और आर्थिक क्षेत्र शामिल थे। जांच के बाद 25 नवंबर को अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) ने 14 अर्थव्यवस्थाओं के खिलाफ फैसला सुनाया। भारत की मेक इन इंडिया और PLI योजना पर सवाल अमेरिकी रिपोर्ट में भारत की मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजनाओं पर सवाल उठाए गए हैं। अमेरिका का आरोप है कि इन योजनाओं से भारतीय कंपनियों की उत्पादन क्षमता बढ़ती है, जिससे अमेरिकी कंपनियों को नुकसान होता है। अमेरिका ने दवा, मेडिकल उपकरण, स्टील, सोलर और आईटी सेक्टर के अलावा भारत की श्रम नीतियों, बाजार तक पहुंच और कच्चे माल के आयात पर निर्भरता को लेकर भी चिंता जताई है। ट्रेड डील हुई तो 25% की जगह 17% टैरिफ अमेरिका ने भारत समेत 16 देशों की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता की जांच के बाद भारतीय सामानों पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि, भारत के साथ ट्रेड डील होने पर इसे घटाकर 17% किया जा सकता है। यह दर बांग्लादेश, कंबोडिया, इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड के प्रस्तावित 18% टैरिफ से भी कम होगी। कुछ उत्पादों को अतिरिक्त शुल्क से छूट देने की भी बात कही गई है। इनमें पेटेंट वाली दवाएं, सेमीकंडक्टर, यात्री वाहन, वाहनों के पुर्जे, स्टील और एल्युमिनियम से जुड़ी कुछ वस्तुएं शामिल हैं। GTRI ने अमेरिका की रणनीति पर उठाए सवाल थिंक टैंक ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) का कहना है कि अमेरिका टैरिफ के जरिए दूसरे देशों पर अपनी शर्तों पर व्यापार समझौता करने का दबाव बना रहा है। संस्था के मुताबिक, समझौता करने वाले देशों को कम और समझौता नहीं करने वालों को ज्यादा टैरिफ देने की व्यवस्था बनाई गई है। GTRI ने भारत को सलाह दी है कि वह सिर्फ टैरिफ में राहत पाने के लिए एकतरफा रियायतें न दे, बल्कि अमेरिकी आरोपों का सेक्टर के हिसाब से जवाब दे। संस्था ने चेतावनी दी है कि अंतिम फैसला भारत के खिलाफ आने पर अतिरिक्त शुल्क और आयात कोटा लगाने का खतरा भी हो सकता है।
भारत ने अमेरिका के ज्यादा प्रोडक्शन के आरोप खारिज किए:अमेरिकी टैरिफ पर कहा- ट्रेड डील जल्द पूरी करेंगे,व्यापारिक मुद्दे बातचीत से सुलझाएंगे
भारत ने अमेरिकी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि देश के किसी भी सेक्टर में जरूरत से ज्यादा उत्पादन क्षमता नहीं है। केंद्र सरकार ने कहा कि व्यापार से जुड़ी चिंताओं का समाधान भारत और अमेरिका के बीच चल रही द्विपक्षीय बातच...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंहैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...
कैप्टन ने मोदी से पूछा- मेरी जरूरत है या नहीं:कहा- 5 साल में कभी राय नहीं ली; BJP अपनों पर ही भरोसा करती है
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह पार्टी में दरकिनार किए जाने से आहत हैं। कै...