जिले के सरकारी विद्यालयों का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने और विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए दानदाताओं (भामाशाहों) और कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड से भारी-भरकम बजट खर्च किया गया है। समग्र शिक्षा (अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय) की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार बीते दो वर्षों (2024-25 एवं 2025-26) में महज 6 प्रमुख सीएसआर, एनजीओ और भामाशाहों ने मिलकर 38 करोड़ 83 लाख 50 हजार 351 रुपये का योगदान दिया है। इस राशि से स्कूलों में स्मार्ट क्लासेज, कंप्यूटर व साइंस लैब, सोलर पैनल, डोम, नए क्लासरूम जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। जानिए किसने कितना बजट दिया संपर्क बढ़ाएंगे स्कूल इस वित्तीय सहयोग के बाद शिक्षा विभाग ने जिला व राज्य स्तर पर भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उदयपुर सीडीईओ वीरेंद्र यादव के अनुसार जिले के सभी संस्था प्रधानों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में संपर्क बढ़ाकर ज्यादा से ज्यादा भामाशाहों को आगे लाएं।