इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने IPL 2027 के मिनी ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। 16 दिसंबर को गोवा में होने वाले ऑक्शन में उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है। स्टोक्स ने इस साल की शुरुआत में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। BCCI ने मंगलवार शाम फ्रेंचाइजी को 1,220 खिलाड़ियों की शुरुआती रजिस्ट्रेशन लिस्ट भेजी। ऑक्शन की इस शुरुआती लिस्ट में बांग्लादेश के 11 खिलाड़ियों को भी जगह मिली है। हालांकि, मुस्तफिजुर रहमान और शाकिब अल हसन जैसे बड़े नाम इसमें शामिल नहीं हैं। 2025 के मेगा ऑक्शन में शामिल नहीं हुए थे स्टोक्स बांग्लादेशी खिलाड़ियों में मुस्तफिजुर और शाकिब का नाम नहीं IPL 2027 के शुरुआती रजिस्ट्रेशन में बांग्लादेश के 11 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें हसन महमूद, परवेज हुसैन इमोन, रिपन मंडल, रिशाद हुसैन, सैफ हसन, शाक महेदी हसन, शमीम हुसैन, शोरिफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, तौहीद हृदोय और मोहम्मद रुबेल के नाम हैं। हालांकि, बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन और तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान शुरुआती लिस्ट में शामिल नहीं हैं। 1,220 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन BCCI की ओर से जारी शुरुआती लिस्ट में कुल 1,220 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें 939 भारतीय और 281 विदेशी खिलाड़ी हैं। ऑक्शन में फ्रेंचाइजी के पास कुल 66 खाली स्लॉट होंगे, जिनमें 25 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। लिस्ट में 184 कैप्ड भारतीय, 170 कैप्ड इंटरनेशनल खिलाड़ी और एसोसिएट देशों के 42 खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा पिछले IPL सीजन में खेलने वाले 127 अनकैप्ड भारतीय और 69 अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ियों ने भी रजिस्ट्रेशन कराया है। 27 नवंबर तक अतिरिक्त खिलाड़ियों के नाम मांग सकेंगी फ्रेंचाइजी BCCI ने फ्रेंचाइजी को शुरुआती रजिस्ट्रेशन लिस्ट में छूटे खिलाड़ियों के नाम शामिल कराने का मौका भी दिया है। टीमें 27 नवंबर शाम 5 बजे तक अतिरिक्त खिलाड़ियों के नाम भेज सकेंगी। इसके बाद फ्रेंचाइजी को 1 दिसंबर तक उन खिलाड़ियों की सूची देनी होगी, जिन्हें वे IPL 2027 के ऑक्शन में शामिल देखना चाहती हैं। इसके आधार पर ऑक्शन की फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी।