जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर एक स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टक्कर के बाद बस डिवाइडर पर जा चढ़ी। हादसे में एक महिला की मौत हो गी जबकि 25 लोग गंभीर रूप से घायल है। हादसे में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना देर रात करीब 1 बजे पीपलखेड़ा गांव के कट पर हुई। कट से टर्न ले रही थी बस बालाहेड़ी थाना प्रभारी सतनारायण बसवाल ने बताया - बस जयपुर से फर्रुखाबाद (यूपी) जा रही थी। इस दौरान पीपलखेड़ा गांव के कट पर में बस होटल पर रुकने के लिए कट से मुड़ रही थी। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। 25 गंभीर घायल टक्कर बस के बीच वाले हिस्से में लगी, जिससे अंदर बैठे 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद बस डिवाइडर पर जाकर रुकी हादसे में फर्रुखाबाद निवासी जरीना बानो(50) की मौत हो गई। वहीं 25 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। यहां से 18 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव महुआ जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। बस जयपुर से फर्रुखाबाद (यूपी) जा रही थी। टक्कर के बाद हाईवे पर करीब आधे घंटे तक ट्रैफिक रुका रहा। बालाहेड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया, जिसके बाद ट्रैफिक फिर से शुरू हो सका।