आने वाले वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोटिक्स को टेक्नोलॉजी इनोवेशन और डेवलपमेंट की प्रमुख ताकत माना जा रहा है। इसी दिशा में जयपुर में युवा प्रतिभाओं को नई तकनीक पर काम करने का मंच देने के लिए एलियांस हैकाथॉन के रोबोटिक्स संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। एलिया आईटी सॉल्यूशंस, जयपुर की ओर से आयोजित यह हैकाथॉन 25 से 26 सितंबर तक चला। यह एलियांस हैकाथॉन का चौथा संस्करण है। इससे पहले इसके संस्करण वर्ष 2023, 2024 और 2025 में आयोजित किए जा चुके हैं। इस बार का आयोजन खास तौर पर एआई और रोबोटिक्स आधारित तकनीकी समाधानों पर केंद्रित है। 24 घंटे में तैयार हुए रोबोटिक प्रोटोटाइप एलिया आई टी सॉल्यूशंस फाउंडर आशुतोष भाटिया ने बताया कि हैकाथॉन में प्रतिभागी लगातार 24 घंटे तक विभिन्न वास्तविक जीवन की समस्याओं पर आधारित चैलेंज पर काम किया। प्रतिभागियों को इन समस्याओं के समाधान के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, कंप्यूटर विजन, सेंसर और ऑटोमेशन जैसी तकनीकों का इस्तेमाल करना था। प्रतिभागी सीमित समय में अपने रोबोटिक प्रोटोटाइप तैयार करेंगे और उनका लाइव प्रदर्शन भी किया। इस दौरान रोबोट की समस्या को समझने, निर्णय लेने और उसके आधार पर कार्रवाई करने की क्षमता प्रमुख रूप से प्रदर्शित की गई। 'एआई से संचालित रोबोटिक्स' थीम पर आयोजन इस वर्ष हैकाथॉन की थीम 'एआई से संचालित रोबोटिक्स के नए समाधान' रखी गई है। एलिया आईटी सॉल्यूशंस की सीईओ मेघा भाटिया ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं में टेक्नोलॉजी इनोवेशन और प्रैक्टिकल प्रॉब्लम सॉल्विंग की संस्कृति को बढ़ावा देना है। विजेता टीम को पुरस्कार 25 सितंबर से शुरू हुआ यह चैलेंज 26 सितंबर तक चला। 24 घंटे की चुनौती के बाद प्रतिभागियों के तैयार किए गए रोबोटिक प्रोटोटाइप और उनके समाधानों का प्रदर्शन किया। विजेता टीम को पुरस्कार दिया गया। आयोजन के जरिए युवाओं को एआई और रोबोटिक्स के क्षेत्र में प्रयोग करने तथा वास्तविक समस्याओं के तकनीकी समाधान विकसित करने का अवसर मिल रहा है।