जयपुर के बगरू में शुक्रवार देर रात ट्रेलर-ट्रैवलर की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार एक्सीडेंट जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे पर हुआ। बगरू थाने एसएचओ चंद्रभान ने बताया- हादसा रात करीब 1:50 बजे हुआ। ट्रैवलर में 28 श्रद्धालु थे, जो नासिक (महाराष्ट्र) से सांवलिया सेठ (चित्तौड़गढ़) जा रहे थे। बगरू पुलिया से उतरते समय बस आग चल रहे ट्रेलर में घुस गई। हादसे में तीन जनों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल (SMS) में एडमिट कराया गया है। घायलों का कहना है कि ट्रैवलर ड्राइवर नशे में था। ड्राइवर की जिद के कारण एक्सीडेंट घायल पैसेंजर प्रवीण ने बताया हम रात करीब 10.30 बजे जयपुर से निकले थे। ड्राइवर से रात में चलने के लिए मना भी किया था, लेकिन वो माना नहीं। उसने शराब भी पी रखी थी। बगरू पुलिया से उतरते समय बस अनकंट्रोल हो गई और आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। एक्सीडेंट में ट्रैवलर में आगे बैठीं सवारियां बुरी तरह से घायल हो गईं। पुलिस और स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से उन्हें बाहर निकाला।