जयपुर शहर में 'भास्कर समाधान' के माध्यम से नागरिक लगातार अपने क्षेत्र की समस्याएं प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से कचरा जमा होने, नालियां जाम होने, सड़क पर गंदा पानी आने और जर्जर बिजली पोल जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। इन समस्याओं के कारण लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की गई पानी से जुड़ी कुछ समस्याओं पर संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर समाधान करवाया है। इससे लोगों को राहत मिली है, जबकि कई अन्य समस्याओं का समाधान अभी बाकी है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' निवारू रोड, झोटवाड़ा से राहुल अग्रवाल ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पिछले 8 दिनों से गंदा पानी आ रहा है। पानी पीने योग्य नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद जेईएन राजेश त्यागी ने मामले का संज्ञान लेकर पानी की समस्या का समाधान करवाया। इसके बाद लोगों को साफ पानी मिलने से राहत मिली। पाइपलाइन लीकेज से बंद हुई पानी सप्लाई, समस्या का समाधान प्रताप नगर से सुनील कुमार बैरवा ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि सेक्टर 29 घरोंदा के पास पिछले 7 दिनों से पानी की सप्लाई नहीं हो रही थी। पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण पानी की सप्लाई प्रभावित थी। समस्या 'भास्कर समाधान' पर सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई की गई और पाइपलाइन लीकेज की समस्या को ठीक करवाया गया। इसके बाद पानी की सप्लाई बहाल होने से स्थानीय लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... गोपालपुरा दयाल नगर में आए दिन जमा रहता है कचरा गोपालपुरा, दयाल नगर से पूजा लखोट ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में आए दिन कचरा जमा पड़ा रहता है। नियमित रूप से कचरा नहीं उठने के कारण सड़क किनारे गंदगी का ढेर दिखाई देता है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी होती है और क्षेत्र का वातावरण भी गंदा रहता है। उन्होंने संबंधित विभाग से नियमित सफाई करवाने और कचरा समय पर उठाने की मांग की है। हीरा नगर के मुख्य बाजार में नालियां भरी, सफाई नहीं होने से परेशानी विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया, हीरा नगर से नरेंद्र कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया कि मुख्य बाजार में नालियां गंदगी से भरी हुई हैं। नालियों की सफाई नहीं होने के कारण पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। इससे दुकानदारों और बाजार में आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से नालियों की सफाई करवाने की मांग की है। जयसिंहपुरा खोर रोड पर नाली जाम, सड़क पर आ रहा गंदा पानी जयसिंहपुरा खोर रोड से गंगाराम महावर ने समस्या पोस्ट कर बताया कि नाली जाम होने के कारण गंदा पानी सड़क पर आ रहा है। सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। गंदा पानी फैलने से आसपास गंदगी भी बढ़ रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से नाली की सफाई करवाकर पानी की निकासी सुचारू करने की मांग की है। खजाना वाले का रास्ता में बिजली का पोल गिरने की हालत में खजानावाले का रास्ता से भगवान सहाय ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में एक बिजली का पोल गिरने की हालत में है। पोल कभी भी गिर सकता है, जिससे आसपास से गुजरने वाले लोगों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। उन्होंने संबंधित विभाग से जर्जर पोल को जल्द ठीक करवाने या बदलवाने की मांग की है, ताकि किसी तरह की दुर्घटना न हो। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.रवींद्र सिंह बने आज 'स्टार ऑफिसर':सीवरेज, सड़क, सफाई और कचरा संग्रहण से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 2. हरमाड़ा में 10 साल बाद जलभराव की समस्या हुई हल:सीवरेज, पानी की सप्लाई और बिजली व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं सामने आई 3.'भास्कर समाधान' बना प्रभावी जनमंच:झोटवाड़ा में कचरे की समस्या बरकरार, स्वर्णकार कॉलोनी में बेसहारा कुत्तों की बढ़ती संख्या ने बढ़ाई लोगों की चिंता 4.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जयपुर में सीवर ढक्कन की समस्या का समाधान, अन्य जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी 5.प्रेम नगर में पानी की समस्या हुई दूर:शहर में सड़क, सीवरेज और पानी से जुड़ी समस्याएं, जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर 6.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':कॉलोनी में सड़क नहीं और सीवर लाइन भी टूटी, समस्या का हुआ समाधान 7.XEN निधि जैन बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 8. जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, रोड लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर समाधान जारी 9.15 दिन से जमा कचरा हुआ साफ:सड़क, सफाई, सीवरेज और पानी की बर्बादी से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 10.भास्कर समाधान का असर:सीवरेज और कचरे की समस्या हुई हल, सड़क, स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं आई सामनें