जयपुर शहर में आमजन अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं को दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर लगातार पोस्ट कर रहे हैं। इनमें सीवरेज, पानी की सप्लाई, सड़क पर कचरा और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। भास्कर समाधान पर समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभागों की ओर से कई मामलों में कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कई समस्याएं अभी समाधान की राह देख रही हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... एईएन बालूराम गुर्जर बने आज के 'स्टार ऑफिसर' गंगापोल रोड से सलीम ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट का कंट्रोलर काफी नीचे लगाया हुआ है। जमीन के काफी नजदीक कंट्रोलर होने के कारण स्थानीय लोगों को इसके कारण परेशानी और सुरक्षा को लेकर चिंता थी। समस्या भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद एईएन बालूराम गुर्जर ने मामले में संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करवाई और स्ट्रीट लाइट कंट्रोलर की समस्या का समाधान कर दिया। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए आज के ‘स्टार ऑफिसर’ एईएन बालूराम गुर्जर बने। बनी पार्क में सीवर ओवरफ्लो की समस्या हुई हल बनी पार्क से शरद ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट कर बताया था कि पिछले 2-3 दिनों से उनके घर के सामने सीवर ओवरफ्लो हो रहा था। सीवर का गंदा पानी बाहर आने से आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी और रास्ते पर गंदगी फैल रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए सीवर ओवरफ्लो की समस्या का समाधान कर दिया गया। इससे स्थानीय लोगों को गंदे पानी और गंदगी से राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... सीवर चैंबर से बाहर निकल रहा गंदा पानी, लोग परेशान मोहरू नगर से गुंजन ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में सीवर चैंबर से गंदा पानी बाहर निकल रहा है। सीवर का पानी सड़क और आसपास फैलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदा पानी जमा रहने से इलाके में गंदगी और दुर्गंध की समस्या भी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सीवर चैंबर की जांच करवाकर गंदे पानी के बाहर निकलने की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है। 13 सितंबर से पानी की सप्लाई बंद, आने पर भी पीने योग्य नहीं आशीष नगर से आरती रेनिवाल ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनकी कॉलोनी में 13 सितंबर से पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। लंबे समय से पानी नहीं आने के कारण कॉलोनी के लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जब पानी आता भी है तो वह पीने योग्य नहीं होता। इससे लोगों के सामने पानी की समस्या के साथ स्वच्छ पेयजल की भी परेशानी बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से नियमित पानी की सप्लाई शुरू करवाने और साफ पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। झोटवाड़ा में सड़क के बीच कचरे का ढेर, आवागमन प्रभावित झोटवाड़ा से सैयद समीर अली ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सड़क के बीचों-बीच काफी मात्रा में कचरे का ढेर जमा है। सड़क पर कचरा पड़ा होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। कचरे के कारण आसपास गंदगी फैल रही है और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क से कचरा हटवाकर नियमित सफाई व्यवस्था करवाने की मांग की है। मोदीखाना में कचरे का ढेर जमा, सफाई की जरूरत मोदीखाना से दीपक रावत ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में कचरे का ढेर जमा है। लंबे समय से कचरा नहीं उठने के कारण आसपास गंदगी का माहौल बना हुआ है। कचरा जमा रहने से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से मौके पर जमा कचरा हटवाने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1. 6 महीने से खराब सड़क की समस्या हुई दूर:पोस्ट की गई समस्याओं पर संबंधित विभाग की ओर से की जा रही कार्रवाई 2. निवारू रोड पर 8 दिन बाद पेयजल सप्लाई सुचारु:कचरा, नालियां जाम और जर्जर बिजली पोल जैसी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 3.रवींद्र सिंह बने आज 'स्टार ऑफिसर':सीवरेज, सड़क, सफाई और कचरा संग्रहण से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 4. हरमाड़ा में 10 साल बाद जलभराव की समस्या हुई हल:सीवरेज, पानी की सप्लाई और बिजली व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं सामने आई 5.'भास्कर समाधान' बना प्रभावी जनमंच:झोटवाड़ा में कचरे की समस्या बरकरार, स्वर्णकार कॉलोनी में बेसहारा कुत्तों की बढ़ती संख्या ने बढ़ाई लोगों की चिंता 6.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जयपुर में सीवर ढक्कन की समस्या का समाधान, अन्य जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी 7.प्रेम नगर में पानी की समस्या हुई दूर:शहर में सड़क, सीवरेज और पानी से जुड़ी समस्याएं, जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर 8.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':कॉलोनी में सड़क नहीं और सीवर लाइन भी टूटी, समस्या का हुआ समाधान 9.XEN निधि जैन बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 10. जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, रोड लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर समाधान जारी