कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रैली को लेकर कहा कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने सरेंडर नहीं करेगी। नरेंद्र मोदी और अमित शाह सीईसी ज्ञानेश कुमार को बचाने की जितनी भी कोशिश कर ले देश का नागरिक ऐसा नहीं होने देगा। वहीं, रैली से व्यापारियों को होने वाली परेशानी की चिंता पर उन्होंने कहा कि ज्यादा लोग आएंगे तो शॉपिंग भी ज्यादा करेंगे। वेणुगोपाल आज(रविवार) कांग्रेस की 'वोट बचाओ देश बचाओ' महारैली की तैयारियों को लेकर जयपुर पहुंचे थे। उन्होंने जयपुर के कांस्टीट्यूशन क्लब में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की बैठक ली। बैठक में केसी वेणुगोपाल ने राजस्थान के नेताओं को 1 लाख की भीड़ जुटाने का टारगेट दिया। ज्ञानेश कुमार को हटने तक रहेगा विरोध जारी बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हमारा विरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक ज्ञानेश कुमार पद से नहीं हट जाते हैं और देश में फ्री एंड फेयर इलेक्शन नहीं होते हैं। यह देश के लोगों का मौलिक अधिकार है। रैली से व्यापारियों को होगा फायदा फेस्टिवल सीजन के बीच होने जा रही कांग्रेस की रैली से होने वाली परेशानियों को लेकर व्यापारियों द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लिखे पत्र के सवाल को लेकर केसी वेणुगोपाल ने कहा कि रैली से व्यापारियों को फायदा हो गया। ज्यादा लोग उधर आएंगे तो ज्यादा शॉपिंग करेंगे। मोदी की विदेश यात्राओं के बारे में सोचे भाजपा वहीं राहुल गांधी के विदेश दौरों को लेकर बीजेपी के सवाल पर वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा को पहले नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं के बारे में सोचना चाहिए, राहुल गांधी की विदेश यात्रा के बारे में नहीं। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कांग्रेस के अन्य नेता मौजूद रहे।